लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाली कमान, विकास का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाली कमान, विकास का संकल्प

लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाली कमान, विकास का संकल्प

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत कार्यालय (थाना चौक) में सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने से पूर्व कार्यालय परिसर में पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की़ इसके पश्चात अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सामूहिक रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. जनता के भरोसे पर खरा उतरना प्राथमिकता : महेश सिंह : मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया. पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि अब उनके कंधों पर शहर के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादे किये गये थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है. उन्होंने नगर वासियों को भरोसा दिलाया कि वे उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और किसी को निराश नहीं होने देंगे. सेवा और समर्पण से होगा काम: संतोष रंजन : वहीं, उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि वे जनता के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करेंगे. जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. समारोह में ये रहे उपस्थित : इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता सरयू प्रसाद सिंह, राजधानी प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, असीम कुमार बाग, सुरेंद्र शौंडिक, हेमू सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अमरजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद, डॉ चंदन सिंह, आलोक कुमार मंटू, उदय कांत दूबे उर्फ टूना, विवेक चंद्रवंशी, विष्णु देव प्रसाद गुप्त, रीतेश कुमार निक्कू, गया प्रसाद, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, संयुक्ता कुंवर, आशा देवी, विमला देवी, मुश्तरी बीबी, अलमा पन्ना, राजन तिवारी, ध्रुव कुमार पांडेय, अश्विनी सिंह, अनूप कुमार शौंडिक, विजय प्रसाद, कल्याणी पांडेय, शीला देवी, प्रमोद कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola