होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि आज

नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 का होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है.
लातेहार. नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 का होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है. 30 जून के बाद टैक्स जमा करने पर ब्याज देना होगा. यह जानकारी नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने दी है. उन्होंने बताया कि शहर के लोग (http://udhd.jharkhand.gov.in) पर होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं, जिस पर पांच प्रतिशत की छूट का प्रावधान है. 30 जून के बाद बकाया टैक्स पर प्रतिमाह एक प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा. होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं जलकर का भुगतान करने में यदि दिक्कत हो तो आदित्य कुमार टीम लीडर स्पैरो के मोबाइल नंबर 9905900425 व बिरसा उरांव टैक्स कलेक्टर के मोबाइल नंबर 7004793011 पर संपर्क किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










