ePaper

बालक में खलारी व बालिका वर्ग में भंडारगड़हा की टीम बनी विजेता

Updated at : 19 Sep 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बालक में खलारी व बालिका वर्ग में भंडारगड़हा की टीम बनी विजेता

प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन-19 का फाइनल मुकाबला गुरुवार की शाम खेला गया.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड के जमीरा पंचायत अंतर्गत रक्सी सरना खेल मैदान में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, पिपराही की पहल पर जारी प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन-19 का फाइनल मुकाबला गुरुवार की शाम खेला गया. बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, विशिष्ट अतिथि मुखिया दुर्गावती देवी, विद्यालय के निदेशक कुश यादव, ब्रह्मदेव प्रजापति व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त करने के बाद संयुक्त रूप से फीता काटकर फाइनल मैच शुरू कराया. बालक वर्ग में फाइनल मैच सरना क्लब खलारी बनाम हरिहरपुर चांपी के बीच खेला गया. इसमें खलारी की टीम बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर इस मैच को जीत लिया. वहीं बालिका वर्ग में भंडारगड़हा की टीम ने पिपराही की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. अंतर विद्यालय बालक वर्ग में मां उग्रतारा उच्च विद्यालय नगर ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रोल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. अंतर विद्यालय बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज मैक्लुस्कीगंज की टीम ने ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल पीपराही को हराकर विजेता बनी. सभी विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने नकद, ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर कुशेश्वर यादव, मनिजर उरांव, मनोज यादव, रोहित शाहदेव, रवींद्र यादव, संदीप विश्वकर्मा, शिव शंकर प्रजापति, प्रकाश प्रजापति समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola