Jharkhand News: लातेहार के सड़क हादसे में युवक की मौत बाद परिजनों ने सड़क जाम किया, थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते परिजन

लातेहार में सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला छात्र जितेंद्र कुमार गुप्ता की मौत के बाद परिजन भड़क गये और रोड जाम कर दिया. इससे वाहनों का आवागमन 4 घंटे तक ठप रहा.

विज्ञापन

Jharkhand News, लातेहार : लातेहार में सदर थाना क्षेत्र के शीशी गांव निवासी एक पॉलिटेक्निक छात्र जितेंद्र कुमार गुप्ता की शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को शव के साथ दस बजे एनएच-75 जाम कर दिया. इस वजह से वाहनों का आवागमन चार घंटे तक ठप रहा. दोनों ओर से वाहनो की लंबी कतार लग गई. जाम कर रहे परिजनों ने सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

थाना प्रभारी पर भड़के थे परिजन

परिजनों का कहना है कि सड़क दुर्घटना के बाद जिस वाहन ने जितेंद्र को धक्का मारा वह थर्ड रेलवे निर्माण कार्य का था. जिसे न्यू पुलिस लाईन में दुर्घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने पकड़ कर थाने भेज दिया था. देर रात कंपनी की मिली भगत से सदर पुलिस ने उस वाहन को छोड़ दिया. इससे मृतक के परिजन काफी आक्रोशित थे. जाम कर रहे लोगों ने थाना प्रभारी को जाम स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. लेकिन थाना प्रभारी नही पहुंच सके.

अधिकारियों के समझाने के बाद हटा लिया गया जाम

जाम की सूचना पर पहले सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो पहुंचे. इसके तुरंत बाद लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार और एसडीओ अजय कुमार रजक भी पहुंचे. अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने का बाद जाम हटा लिया गया. परिजनों ने जाम हटाने से पहले एसडीपीओ को थाना प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और एसडीओ को उचित मुआवजा दिलाने को लेकर लिखित आवदेन दिया. वहीं, थर्ड रेलवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर कार्रवाई करने की भी बात कही गयी.

Also Read: Detonator Blast: झारखंड के मधुबन में सुबह-सुबह डेटोनेटर ब्लास्ट, 2 जवान घायल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola