जेट्रोफा प्लांटेशन घोटाला के दोषियों को तीन साल की सजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 9:30 PM
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा की अदालत ने जेट्रोफा प्लांटेशन घोटाला में धनबाद की एनजीओ (झारखंड विकास मोर्चा) के अध्यक्ष राकेश तिवारी व तत्कालीन मनिका बीडीओ साधना जयपुरियार को सरकारी राशि के गबन का दोषी पाया है.
लातेहार. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा की अदालत ने जेट्रोफा प्लांटेशन घोटाला में धनबाद की एनजीओ (झारखंड विकास मोर्चा) के अध्यक्ष राकेश तिवारी व तत्कालीन मनिका बीडीओ साधना जयपुरियार को सरकारी राशि के गबन का दोषी पाया है. श्री शर्मा की अदालत ने विचाराधीन जीआर केस संख्या 615/10 (मनिका थाना कांड संख्या 75/10) की सुनवाई करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध दोष सही पाया. श्री शर्मा की अदालत ने दोनों आरोपियों को भादवि की धारा 409/120 बी के तहत तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास और ढ़ाई-ढ़ाई लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. वहीं जुर्माना नहीं देने की स्थिति में नौ माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा मुकर्रम किया है. मालूम हो वर्ष 2010 में तत्कालीन उपायुक्त राहुल पुरवार द्वारा मनिका में 500 एकड़ भूमि पर जेट्रोफा प्लांटेशन में घोटाला पकड़ा गया था. श्री पुरवार के आदेश पर तत्कालीन उप विकास आयुक्त सीपी बाखला ने मनिका थाना में मामला कराया था. अभियोजन पदाधिकारी अशोक कुमार दास ने काफी खोजबीन के उपरांत सूचक श्री बाखला सहित तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक, तत्कालीन बीडीओ प्रताप टोप्पो, कैलाश साहू व तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी उमेश प्रसाद की गवाही अदालत में दर्ज करायी थी. अपनी गवाही में सरकारी अधिकारियों ने बताया था कि मनिका में अति महत्वाकांक्षी जेट्रोफा प्लांटेशन योजना में भारी गड़बड़ी की गयी थी. मनरेगा के निर्धारित मापदंड के विरुद्ध बगैर कार्य कराये ही लाखों रुपये की निकासी कर ली गयी थी. अभियोजन पक्ष ने कई दस्तावेजी साक्ष्य सहित कई कार्यालय अभिलेखों को अदालत में पेश किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










