ePaper

बेलवरण कर माता का आह्णन किया, आज खुलेंगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट

Updated at : 28 Sep 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बेलवरण कर माता का आह्णन किया, आज खुलेंगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट

बेलवरण कर माता का आह्णन किया, आज खुलेंगे दुर्गा पूजा पंडालों के पट

विज्ञापन

लातेहार ़ शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि को सभी पूजा समितियों ने बेलवरण कर माता का आह्वन किया गया. शहर के बीचोबीच स्थित राजा दुर्गा बाड़ी में आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां सूर्यदेव उपाध्याय के सानिध्य में पूजा की जा रही है. जबकि, यजमान के रूप में भानू प्रताप सिंह, मुकेश पांडेय व हरिओम पांडेय सप्तनीक मौजूद थे. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. यहां बंगाल के मूर्तिकार किशोर राय ने मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा बनायी है. यहां पुजारी त्रिभवुन पांडेय के सानिध्य में पूजा हो रही है. मुख्य यजमान के रूप में संजय कुमार गुड्डू व विनोद प्रजापति सप्तनीक हैं. जबकि सहयोगी यजमान के रूप में अर्पिता कुमारी, नेहा कुमारी, खुशी कुमारी, सुजाता सिंह, रिया कुमारी, दीपाली कुमारी व आकाश जायसवाल मौजूद थे. सार्वजनिक काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भी पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सप्तमी तिथि को समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी. प्रखंड एवं वन परिसर में भी भव्य पूजा की तैयारी की जा रही है. इसके अलावा नवयुवक संघ, नवरंग चौक के द्वारा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यहां आकर्षक पंडाल बनाया गया है. इसके अलावा आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. दुर्गा पूजा समिति डुरुआ बाजार में मां की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया गया है. शहर से सटे करकट व होटवाग ग्राम में भी आकर्षक पंडाल व विद्युत सज्जा की गयी है. शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि 29 सितंबर को शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे. पूजा समितियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. मौके पर आलोक कुमार सिंह, पिंटू पांडेय, उज्जवल पांडेय, राजन प्रसाद, अंकित पांडेय, संतोष कुमार, कौशल पांडेय, अजय सिंह, राजू दास, अमर विश्वकर्मा, दिनेश प्रसाद, सागर पांडेय, दारा पासवान, पंकज दास ,छोटू सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola