आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश

आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी9अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगा. प्रखंड के मोंगर पंचायत के केड़ू गांव निवासी मुनि देवी ने वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित आवेदन दिया. इस संबंध में उन्होंने पुन: पेंशन भुगतान सुनिश्चित कराने को लेकर अनुरोध किया है. उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाये. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाद, आवास संबंधी, भुगतान, मुआवजा, रोजगार, नामांकन से संबंधी जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola