ePaper

मोटरसाइकिल से गिरकर घायल, रिम्स रेफर

Updated at : 19 Sep 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल से गिरकर घायल, रिम्स रेफर

मुरपा गांव के समीप गुरुवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर मुरपा गांव के समीप गुरुवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान दलाल गंझू पिता प्रेम गंझू (ग्राम सेमरसोत, बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार दलाल गंझू बाइक की मदद से अपने मित्र के साथ कल्याणपुर में लगा जतरा देखने गया था. जतरा मेला देखकर वे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मुरपा ग्राम के समीप ठोकर में अनियंत्रित होने से वह बाइक से नीचे गिर गया. इससे गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ प्रकाश बड़ाइक ने किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola