झामुमो के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

वन विभाग कार्यालय के समीप रविवार को झामुमो के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ.
बारियातू. वन विभाग कार्यालय के समीप रविवार को झामुमो के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ प्रत्याशी बैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष मोती लाल नाथ शहादेव, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव, जुनैद अनवर, कामेश्वर भोक्ता ने संयुक्त रूप से किया. प्रत्याशी ने महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से पोषक क्षेत्रों में हेमंत सोरेन की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी और मतदान के लिए प्रेरित किया. एकजुटता के साथ मतदान कार्यों में हिस्सा लेने की बात कही. मौके पर मो होजैफा, रिगन कुमार, भुवनेश्वर यादव, महेंद्र उरांव, महेंद्र गंझू, लाल आशीष नाथ शाहदेव, वीरेंद्र पासवान, मो सालिम, विशेश्वर उरांव, प्रदीप गंझू, कुलदीप राम, विश्वनाथ गंझू, मो अफजल, सुनील राम, रामू भुइयां, प्रदीप गंझू, केशव प्रसाद, दीपक गंझू समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




