बाइक हादसे में पति-पत्नी व दो बच्चे घायल

रांची-चतरा मुख्य पथ पर शनिवार देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये.
बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर शनिवार देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये. घायलों में चतरा निवासी मनीष सिंह, उनकी पत्नी सोनी देवी, पुत्र ऋतिक कुमार व प्रेम कुमार के नाम शामिल हैं. जानकारी के अनुसार मनीष सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरू से चतरा लौट रहे थे. इसी दौरान गिद्दी मोड़ के समीप स्थित ठोकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में घायल दंपत्ती व बच्चों को स्थानीय लोगों ने बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनी देवी को रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




