ePaper

हूल आंदोलन ने हमें अपनी संस्कृति और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी

Updated at : 30 Jun 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
हूल आंदोलन ने हमें अपनी संस्कृति और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी

हूल आंदोलन ने हमें अपनी संस्कृति और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी

विज्ञापन

लातेहार ़ आजसू पार्टी जिला कार्यालय में साेमवार को हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने की. कार्यक्रम की शुरुआत सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे महान आदिवासी योद्धाओं ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1855 में जिस साहस और एकता के साथ आंदोलन छेड़ा वह आज भी प्रेरणास्रोत है. हूल आंदोलन ने देश की आजादी की नींव रखी और हमें अपनी संस्कृति और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. आजसू पार्टी सिदो-कान्हू के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी और उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और समाज में जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. उन्होंने बताया कि हूल दिवस हमारे इतिहास का वह अध्याय है जो हमें संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान की सीख देता है. आजसू पार्टी ऐसे वीरों को नमन करती है और उनके बताये रास्ते पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बिट्टू दास, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, प्रखंड सचिव श्याम प्रसाद, सतेंद्र भगत, अंकित कुमार यादव, रवि शंकर शर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, अख्तर हुसैन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola