रामनवमी पर श्रद्धा व भक्ति के साथ मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

Updated at : 27 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी पर श्रद्धा व भक्ति के साथ मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

रामनवमी पर श्रद्धा व भक्ति के साथ मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन

बरवाडीह. रामनवमी के पावन अवसर पर बरवाडीह प्रखंड के तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. विशेष रूप से पहाड़ी हनुमान मंदिर सहित सभी देवालयों को महावीरी झंडों और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया था. पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा. मुख्य पुजारी मृत्युंजय मिश्रा के सानिध्य में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जबकि मंदिर परिसर में आयोजित अखंड कीर्तन पाठ ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया. स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. इस मौके पर पहाड़ी शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाये गये. समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क शरबत, चना, गुड़ और किशमिश का वितरण किया गया. विधायक ने भी शिविर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे आपसी एकता व भाईचारे का प्रतीक बताया. मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्देव राम व पुजारी गिरधारी मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी. शांति, सद्भाव व सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी संपन्न

महुआडांड़. प्रखंड में चैत्र रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया. पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर पर भक्तों की भीड़ लगी रही. नवमी के दिन झंडा पूजन के बाद बजरंग दल तथा महावीर मंडल के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया. जुलूस दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर से निकलकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, आदर्श नगर, रामपुर, दीपाटोली व निर्धारित रूट का भ्रमण किया. इस दौरान गनसा, सिदरा, रामपुर, शिवनगर समेत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कई राम भक्त जुलूस लेकर शास्त्री चौक पहुंचे. यहां झंडा मिलान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महावीर झंडों को लहराते हुए अखाड़े में राम भक्तों ने हथियार व डंडों के साथ करतब करते हुए शौर्य प्रदर्शन किया. इस दौरान हिन्दू महासभा एवं बजरंग दल ने विभिन्न गांव से अखाड़े में शामिल पूजा समितियों को सम्मानित किया़ विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे, डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, बीडीओ सतोष बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत पुलिस जवान मुस्तैद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के सूरज साहू, महावीर मंडल के सदस्य और दुर्गा वाहिनी की बहनों का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola