विवाद के बाद प्रशासन के लिखित आश्वासन पर माने श्रद्धालु, साढ़े छह बजे निकला जुलूस

विवाद के बाद प्रशासन के लिखित आश्वासन पर माने श्रद्धालु, साढ़े छह बजे निकला जुलूस
चंदवा़ शुक्रवार को प्रखंड में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान तिलैयाटांड़ व कंचन नगरी मोहल्ले के समीप प्रशासन के साथ हुए कुछ विवाद के बाद विभिन्न अखाड़ा समिति के लोगों ने जुलूस को रोक दिया. सभी लोग कंचन नगरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बैठ गये. लोग किसी भी कीमत पर शोभा यात्रा नहीं निकलने की मांग पर अड़े थे. मामले की गंभीरता को समझते हुए बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार यहां पहुंचे. सूचना के बाद लातेहार से एसडीपीओ अरविंद कुमार भी यहां पहुंचे. काफी देर तक प्रशासन और पूजा समिति के लोगों के बीच बातचीत होती रही. श्रद्धालु किसी भी सूरत पर जुलूस नहीं निकालने की बात पर अड़े थे. अंततः प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन के बाद लोग माने. तब जाकर शाम करीब साढ़े छह बजे जुलूस निकाला गया. शहादत दिवस पर कार्यक्रम आज से
बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर के जमटिया गांव में दो दिवसीय शहीद नीलांबर-पीतांबर की जयंती व शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 27 व 28 तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोजन समिति के देवनाथ सिंह खरवार ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नीलांबर-पीतांबर का योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




