शॉर्ट सर्किट से तीन सगे भाइयों का घर जलकर राख

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 Feb 2026 8:36 PM

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से तीन सगे भाइयों का घर जलकर राख

विज्ञापन

हेरहंज ़ प्रखंड की सेरनदाग पंचायत अंतर्गत सासंग गांव में सोमवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन सगे भाइयों का आशियाना जलकर राख हो गया. घटना में लगन सिंह, सूरज सिंह व बालेश्वर सिंह (तीनों पिता पाडू सिंह) के सटा हुआ खपरैल घर पूरी तरह स्वाहा हो गया. घर के सभी सदस्य काम करने गये थे : पीड़ित परिवार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर के सभी सदस्य रोजगार के लिए पास के ईंट भट्ठे पर काम करने गये थे. इसी बीच बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गयी. जब तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे. खुले आसमान के नीचे परिवार : घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे खुले आसमान के नीचे आ गये हैं. सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य चंचला देवी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. इस दौरान शिवनाथ रजक, जगरनाथ सिंह खरवार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola