तेज आंधी व बारिश के बीच गिरा घर, परेशानी बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
तेज आंधी व बारिश के बीच गिरा घर, परेशानी बढ़ी

तेज आंधी व बारिश के बीच गिरा घर, परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र के मसीयातु ग्राम में रविवार देर शाम आये तेज आंधी व बारिश के बीच लाली उरांव का घर गिर गया. लाली उरांव ने बताया कि हम लोग सब परिवार खपड़ैल के घर में रहते हैं. तेज हवा आने के कारण घर के ऊपरी हिस्से का अधिकांश भाग उड़ गया. दीवार का कुछ भाग भी ध्वस्त हो गया. जिससे हम लोगों को जीवन बसर करने में परेशानी हो गयी है. उन्होंने बालूमाथ सीओ से इस आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है. सांसद ने पीएम व केंद्रीय मंत्री का आभार जताया

लातेहार. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए 127.69 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों (37.154 किमी) एवं 32 पुलों की स्वीकृति पत्र चतरा सांसद कालीचरण सिंह को दी है. उक्त सभी सड़क एवं पुल निर्माण कार्य चतरा संसदीय के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नयी गति देंगे. इससे दूर-दराज के गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा. इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola