अवैध शराब परोसने पर रद्द होगा होटल का लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन
अवैध शराब परोसने पर रद्द होगा होटल का लाइसेंस

अवैध शराब परोसने पर रद्द होगा होटल का लाइसेंस

विज्ञापन

लातेहार. नया साल आने वाला है. दिसंबर और जनवरी में पहाड़ी नगरी नेतरहाट में पर्यटको की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा तथा नेतरहाट में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. रविवार को महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाकर दर्जनों होटलों की औचक जांच की गयी. इस दौरान किसी भी होटल से शराब या अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई. बावजूद इसके सभी होटल संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किया गया कि भविष्य में किसी भी परिस्थिति में होटल परिसर में शराब का भंडारण या परोसना पूरी तर प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद भी होटल में शराब परोसने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. नेतरहाट की पर्यटन गरिमा, शांति और सामाजिक मर्यादा बनाये रखना सभी होटल संचालकों की अनिवार्य जिम्मेदारी है. नियमों का उल्लंघन करने पर होटल का लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है. एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

हेरहंज ़ स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत केकरगढ़ ग्राम निवासी स्व नेमधारी यादव का पुत्र उदय यादव उर्फ निराला उर्फ उदय कुमार यादव है. पुलिस ने बताया कि विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola