पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार बोलेरो, दो घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार बोलेरो, दो घायल

रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना अंतर्गत गोनिया गांव के समीप गुरुवार की देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी.

विज्ञापन

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बारियातू थाना अंतर्गत गोनिया गांव के समीप गुरुवार की देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. इस घटना में वाहन सवार हेरहंज के चीरू ग्राम निवासी राजू साव (पिता-शंकर साव) व बोलेरो चालक सौरभ कुमार सिंह (पिता-अशोक सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन घायलों को लेकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां सीएचओ वकार अहमद ने उनका प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को गंभीर देख घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि उक्त लोग चीरू गांव से चतरा के लवालौंग बारात गये थे. बारात के बाद देर रात वे लोग वापस आ रहे थे. इसी क्रम में चालक को झपकी आ गयी और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola