ePaper

व्हाट्सएप पर उपायुक्त के नाम फर्जी अकाउंट बनाकर मांगी जा रही मदद व रुपये

Updated at : 25 Oct 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर उपायुक्त के नाम फर्जी अकाउंट बनाकर मांगी जा रही मदद व रुपये

व्हाट्सएप पर उपायुक्त के नाम फर्जी अकाउंट बनाकर मांगी जा रही मदद व रुपये

विज्ञापन

लातेहार. जिले में फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम से लोगों से मदद और रुपये की मांग किये जाने का मामला सामने आया है. उक्त व्हाट्सएप नंबर की डीपी (प्रोफाइल फोटो) में उपायुक्त की तस्वीर लगायी गयी है. जिससे लोग भ्रमित हो सकते हैं. उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिले वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसे फर्जी मैसेज या कॉल पर विश्वास नहीं करें और किसी भी स्थिति में पैसे नहीं भेजें. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इस तरह की कोई मांग नहीं की जाती है. यदि किसी को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो वह तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन या नजदीकी थाना को दें. उपायुक्त ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गयी है और साइबर सेल की मदद से फर्जी अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध लिंक या नंबर पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे फर्जीवाड़े से बचने की अपील की है. विद्यालय में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

बरवाडीह. पुलिस ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय छेछा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों विद्यालय से दो गैस सिलेंडर, चूल्हा तथा अन्य सामान की चोरों ने चोरी कर ली थी. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया था. थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त चार आरोपियों अक्षय कुमार (24 ) पिता कृष्णा राम, रोहित कुमार (20) पिता राकेश राम, ओम कुमार दुबे पिता मनीष कुमार, गोलू प्रसाद सोनी पिता बब्लू प्रसाद सोनी सभी थाना क्षेत्र के निवासी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी के इस मामले में बरवाडीह थाना कांड संख्या 67/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने छापामारी के दौरान एचपी कंपनी के दोनों गैस सिलेंडर, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद कर लिये हैं. छापामारी दल में कई पुलिस अधिकारी समेत पुलिस बल शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola