स्वस्थ समाज के लिए नशे का त्याग जरूरी : पीडीजे

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ समाज के लिए नशे का त्याग जरूरी : पीडीजे

स्वस्थ समाज के लिए नशे का त्याग जरूरी : पीडीजे

विज्ञापन

लातेहार ़ नालसा तथा झालसा के निर्देश व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में प्राधिकार द्वारा नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जीवन को हां कहें नशे को ना कहें अभियान के दूसरे दिन निबंध लेखन, चित्रकारी, पोस्टर-स्लोगन लेखन, सामूहिक परिचर्चा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को पीडीजे श्री सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अलावा पोस्टर बैनर के माध्यम से भी नशे के दुष्परिणामों तथा स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डालकर लोगों को जागरूक किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने लोगों से नशा छोड़ने एवं दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही नशा के गिरफ्त में आये लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा एवं एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि ठंड की वजह से स्कूल अभी बंद है, खुलने के बाद हरेक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिससे कि आने वाली युवा पीढ़ी इसके गिरफ्त में न आये. श्री सिंह ने जिला के पारा लीगल वॉलंटियर्स को पंचायत एवं गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola