ePaper

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी

Updated at : 08 Dec 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. सोमवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय में निबंधित स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. संस्था के सचिव आशीष टैगोर ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मंईयां सम्मान योजना, फूला झानो आशीर्वाद योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, हरा कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजनाओं की जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील की. उन्होने बताया कि सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण इसका लाभ नहीं ले पाते हैं. नुक्कड़ नाटक में संस्था के रितेश कुमार, बसंत कुमार, युगेश्वर राम, बसंती देवी, प्रतिमा देवी, रूनीता व अन्य कलाकारों ने अपना योगदान दिया और लोगों को प्रभावित किया. आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बारिखाप गांव से प्राथमिक अभियुक्त रमेश गंझू को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 32/24 के प्राथमिक अभियुक्त रमेश गंझू उर्फ गुड्डू पिता स्व उपेंद्र गंझू, (ग्राम गंझूटोला, बारीखाप-बारियातू) अपने घर पर ही रह रहा है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर उसके घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी रंजन पासवान, एसआइ जितेंद्र कुमार, सुरेश सिंह के अलावे सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola