लोक आस्था से जुड़ा चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू

लोक आस्था से जुड़ा चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू
बरवाडीह. लोक आस्था से जुड़ा महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ. प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में चार दिवसीय छठ पर्व की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड में छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है. छठ अनुष्ठान के पहले दिन छठ व्रतियों ने स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना व नमन करते हुए पूरी आस्था के साथ चना दाल, अरवा चावल, कद्दू की सब्जी भोजन के रूप में ग्रहण कर इस चार दिवसीय छठ पर्व का अनुष्ठान शुरू किया. इसके साथ ही रविवार को उपवास रहकर खरना महापर्व की तैयारी पूरे जोर-शोर के साथ शुरू हो गया. खरना महापर्व में व्रती पूरे दिन उपवास रहकर स्नान कर भगवान भास्कर की आराधना करते हुए पूरी पवित्रता व शुद्धता से खीर बनाकर भोजन करते हुए खरना पर्व मनायेंगे. इस दौरान लोगों के बीच खीर का प्रसाद वितरण किया जायेगा. छठ महापर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी रौनक दिखी. बाजारों में छठ महापर्व को लेकर फल, सूप व दौरा समेत और सामानों की कई दुकानें सजी हुई है. लोगों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह है. आज पतंजलि योग समिति बांटेगी आम की लकड़ी बालूमाथ़ पतंजलि योग समिति, बालूमाथ की पहल पर छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच रविवार दोपहर दो बजे से थाना चौक के समीप आम की लकड़ी का नि:शुल्क वितरण किया जायेगा. पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष बबलू चौरसिया के अलावे सुरेंद्र गुप्ता, शशिभूषण गुप्ता, विक्की सिंह, राज किशोर गुप्ता, लालदेव गंझू, अखिलेश भोक्ता, रोहित केसरी, किशोर उरांव, विजय उरांव, ओमप्रकाश पांडेय, मनोज जायसवाल ने बताया कि समिति के पास पर्याप्त मात्रा में आम की लकड़ी की व्यवस्था है. छठ व्रती व उनके परिजन दोपहर दो बजे के बाद अपनी सुविधा अनुसार लकड़ी ले जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




