रामनवमी अखाड़ा मिलन को लेकर जनरल कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी अखाड़ा मिलन को लेकर जनरल कमेटी का गठन

रामनवमी अखाड़ा मिलन को लेकर जनरल कमेटी का गठन

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड महावीर मंदिर के समीप मंगलवार शाम आगामी रामनवमी अखाड़ा मिलन समारोह के सफल आयोजन को लेकर जनरल कमेटी का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता तत्कालीन अध्यक्ष कमल किशोर सिंह रिंकू ने की. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह को प्रधान संरक्षक बनाया गया. जबकि जिप सदस्य संतोषी शेखर एवं उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी. इसके अलावा कन्हाई प्रसाद को अध्यक्ष, कमलेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, शशि शेखर अखाड़ा मिलन प्रमुख, राहुल गुप्ता सचिव, अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद एवं विकास कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, रवि गुप्ता एवं अखिलेश सिंह महासचिव, अवनीश गुप्ता और विवेक सिंह संयुक्त सचिव, चेतन वर्मा एवं अंकित गुप्ता सहसचिव, दीपलेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, पारस जायसवाल उपकोषाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार सिंह, अनिल सिंह, मनोज जायसवाल, शिवानंद तिवारी, कमल किशोर सिंह, राजेंद्र कुमार (बबलू), ज्वाला प्रसाद, सोनू सरदार, राजवर्धन सिंह व नरेश चौरसिया को सलाहकार के रूप में शामिल किया गया है. सत्येंद्र सिंह जुलूस प्रभारी, कमलेश प्रसाद झांकी प्रभारी, क्षितिज चौरसिया, भास्कर सिन्हा को मंच प्रभारी, ओंकार सिंह, सचिन सिंह व राजा सिंह को ध्वज प्रभारी, शुभम गुप्ता, जयराज सिंह, हरमन सिंह को कार्यकारणी सदस्य में शामिल किया गया. इस मौके पर कई लोग मौजूद थे़

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola