भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद व सत्ता से ऊपर है जनता की सेवा है : आदित्य साहू

Updated:
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद व सत्ता से ऊपर है जनता की सेवा है : आदित्य साहू

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पद व सत्ता से ऊपर है जनता की सेवा है : आदित्य साहू

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के एक होटल में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार की शाम हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भाव का संदेश दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ऐसी बैठकें तीन-चार वर्षों के अंतराल में आयोजित की जाती हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों से जोड़ना है. भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है : प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है. राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी समाज, राज्य और हम सभी सुरक्षित रहेंगे. भाजपा हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानकर कार्य करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पद और सत्ता से ऊपर उठकर हमेशा जनता के बीच रहते हैं और सेवा भाव से लोगों से जुड़ते हैं. चाहे सांसद-विधायक रहें या न रहें, मुख्यमंत्री रहें या न रहें, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच जाकर सेवा भाव से लोगों से जुड़ते हैं. कार्यक्रम में मौजूद लोग : मौके पर लातेहार विधायक प्रकाश राम, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिप सदस्य सरोज देवी, पंकज सिंह, कल्याणी पांडेय, अमलेश सिंह, राकेश दुबे, छोटू राजा, मुकेश पांडेय, अनिल सिंह, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, रामदेव सिंह, ध्रुव पांडेय, विष्णु प्रसाद गुप्ता, गौरव दास, सुभाष सिंह, सोनू सिंह, अर्पणा सिंह, मंजू देवी, संगीता देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola