श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के प्रसिद्ध श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 32वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लातेहार शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने पूजा-अर्चना के बाद किया. आस्था और विश्वास का केंद्र है मंदिर : मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आती है. उन्होंने याद किया कि वे मंदिर के निर्माण काल से ही इससे जुड़े रहे हैं. आज यह मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए अटूट आस्था का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने 32वें स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामना दीं. पूजन कार्यक्रम पंडित त्रिभुवन पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ, इसमें मुख्य यजमान संतोष कुमार (पिंटू) सपरिवार शामिल हुए. दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता : भंडारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर समिति के सदस्य पूरी तन्मयता से सेवा में जुटे रहे. महिला व पुरुषों के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, सुशील कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, अर्जुन दास, संजीव कुमार, बिनेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भोला), उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, शशिभूषण पांडेय व बद्री प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, राकेश दुबे, राजीव कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद (राजू प्रसाद), उज्जवल साहू, विजय प्रसाद, मुकेश पांडेय, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजू प्रसाद, पंकज प्रसाद, आकाश जायसवाल, प्रदीप प्रसाद, पारितोष ठाकुर आदि सक्रिय थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola