दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

मारंगलोइया पंचायत के कोलपटिया गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये.
बालूमाथ. मारंगलोइया पंचायत के कोलपटिया गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष से रामदेव यादव व संजय यादव तथा दूसरे पक्ष से विशेश्वर यादव व आदित्य यादव के नाम शामिल है. बालूमाथ सीएचसी में घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ. जानकारी के अनुसार रामदेव यादव ने अपने खेत में पानी पटवन के लिए रोड के बीच से पाइप बिछाया था. शनिवार को वह पानी पटवन कर रहा था. इसी दौरान विशेश्वर यादव के परिवार के कृष्णा यादव ने पाइप पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. जिससे पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. इस संबंध में दोनों पक्ष के लोगों ने थाना में आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




