ePaper

जो कुछ हमारे पास है वह ईश्वर का दिया हुआ है

Updated at : 03 Oct 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
जो कुछ हमारे पास है वह ईश्वर का दिया हुआ है

जो कुछ हमारे पास है वह ईश्वर का दिया हुआ है

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड के संत जोसेफ गिरजाघर में ईश्वरीय सृष्टि की जुबली और तुसगो पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर भारत और नेपाल वाटिकन के प्रतिनिधि महाधर्माध्यक्ष लेओपोल्दो जिरेली ने अपने उपदेश में कहा कि तुसगो पर्व बाइबिल से आता है. यह न केवल हमारी संस्कृति है बल्कि हमारी धार्मिक रीति भी है. विधि विवरण ग्रंथ से लिये गये पाठ पर चिंतन करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह प्रभु ने इस्रालियों को अपने फसल का प्रथम फल ईश्वर को धन्यवाद स्वरूप चढ़ाने का आदेश दिया. डालटनगंज के धर्माध्यक्ष बिशप थेओदोर मस्करेनहस ने कहा कि हम तुसगो में यही करते हैं. हम कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन अगर विश्वास न हो तो हमें अच्छी फसल नहीं मिल सकती. उन्होंने दूसरे पाठ का हवाला देते हुए बताया कि प्रभु हमें प्रचुर फल देते हैं जिसके लिए धन्यवाद देने आज हम यहां इकठे हुए हैं. तुसगो पर्व नया अनाज के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने और अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है. यह पुराने व्यवस्था में वर्णित यहूदियों के पर्व से मेल खाता है. यहूदी लोग ईश्वर को फसल के प्रथम फल चढ़ाया करते थे. इसके द्वारा वे स्वीकार करते थे कि सब कुछ ईश्वर का है. पवित्र मिस्सा के दौरान विश्वासियों को याद दिलाया गया हम भी याद रखें कि जो कुछ हमारे पास है वह ईश्वर का दिया हुआ है और हमें इसका लेखा देना पड़ेगा. मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, आइपीएस सरोजनी लकड़ा, एसडीओ बिपिन कुमार देबू, सुबल पन्ना, डीएसपी दिलीप खलखो, डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी, इस्तेखार अहमद, उपप्रमुख अभय मिंज, अजीत पाल कुजूर सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola