एनजीटी की रोक के बाद भी लगातार हो रहा है बालू का उत्खनन

Updated:
विज्ञापन
एनजीटी की रोक के बाद भी लगातार हो रहा है बालू का उत्खनन

एनजीटी की रोक के बाद भी लगातार हो रहा है बालू का उत्खनन

विज्ञापन

लातेहार ़ राज्य भर में 10 जून से 15 अक्टूबर तक जिले की सभी नदियाें से बालू उठाव पर एनजीटी की रोक है. मॉनसून को लेकर यह आदेश हर साल जिला प्रशासन को दिया जाता है. लेकिन जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड क्षेत्र में लगातार नदियों से अवैध रूप से बालू का उठाव लगातार किया जा रहा है. मॉनसून की बारिश होने से जिले की सभी नदियों में काफी मात्रा में बालू भर गया है. जिसका अवैध रूप से खनन और उठाव करनेवाले लोग लाभ उठा रहे हैं. ट्रैक्टर मालिकों और चालकों का गिरोह अहले सुबह 4:00 बजे से ही जिला मुख्यालय के औरंगा नदी के चटनाही छठ घाट, पंपू कल, विशुनपुर पुल के समीप और डुरूआ क्षेत्र के घाट से प्रत्येक दिन लगभग 40 से 50 ट्रैक्टर बालू का उठाव किया जा रहा है. जिस पर टॉस्क फोर्स रोक लगा पाने में अक्षम साबित हो रहा है. लोगों का कहना है कि खनन विभाग की टीम के निकलने के पहले ही बालू तस्करों को इसकी जानकारी मिल जाती है. इसके बाद वे नदी से ट्रैक्टर को हटवा लेते हैं. मुहल्लेवासी रहते हैं परेशान : शहर के बहेराटांड़ और चटनाही मुहल्ला में रहनेवाले लोग सुबह से ही ट्रैक्टर की आवाजाही से परेशान हैं. सुबह से ही ट्रैक्टर आने-जाने के कारण मुहल्ले में बने पीसीसी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क जर्जर होने के कारण आने-जाने में मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि सुबह से बालू ढोने के लिए ट्रैक्टर का आना-जाना शुरू हो जाता है. संयुक्त छापामारी नहीं होती है : जिला खनन टॉस्क फोर्स की बैठक प्रत्येक माह होती है. जिसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध खनन और परिवहन नहीं होने का निर्देश दिया जाता है. लेकिन इस निर्देश का पालन नहीं हो पाता है जिसके कारण बालू का अवैध कारोबार करनेवालों का हौसला बुलंद है. बैठक में सभी थाना प्रभारी और सीओ को सुयंक्त रूप से छापामारी करने का निर्देश मिलता है. लेकिन आज तक कभी भी संयुक्त रूप से छापमारी नही हो सकी है. अवैध उत्खनन व भंडारण करनेवाले लोगों पर होगी कार्रवाई : इस संबंध में जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने कहा कि लगातार छापामारी की जा रही है. कोयला व बालू के अवैध कारोबार करनेवाले लोगों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है. अवैध उत्खनन व भंडारण करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola