सरस्वती विद्या मंदिर में इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित

सरस्वती विद्या मंदिर में इंग्लिश स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के समग्र विकास और अंग्रेजी भाषा में दक्षता को बढ़ावा देने को लेकर इंग्लिश स्��ोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा एक से 10 तक के भैया-बहनों ने भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलने की क्षमता, कल्पनाशीलता, आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल को विकसित करना था. प्रतियोगिता में कक्षा एक से आर्या सहाय और ऋद्धि शाह, कक्षा दाक से पार्थ कुमार सिंह और नव्या श्रीवास्तव, कक्षा तीन से आयुष कुमार यादव और मानस राज गुप्ता, कक्षा चार से श्रेया राज और सिंपी कुमारी, कक्षा पांच से सौरभ कुमार गुप्ता, कक्षा छह से प्रिंस राज और अर्चना सेन गुप्ता, कक्षा सात से यश गुप्ता और अंजनी कुमारी, कक्षा आठ से ऋषि रंजन और श्रेया गुप्ता, कक्षा नौ से दीपक कुमार अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता और यशस्वी रंजना पांडेय तथा कक्षा 10 से अमर कुमार और जागृति सिंह ने हिस्सा लिया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में भाषाई दक्षता अत्यंत आवश्यक है. इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भाषाई रूप से सशक्त बनाती हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं. प्रतियोगिता के अंत में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन अंग्रेजी प्रमुख सलमान होजाई और सह प्रमुख धर्म प्रकाश प्रसाद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola