लकड़ी के खंभे के सहारे टिकी है इको पार्क मोहल्ला की बिजली व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
लकड़ी के खंभे के सहारे टिकी है इको पार्क मोहल्ला की बिजली व्यवस्था

चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत इको पार्क (कुसुमटोली) मोहल्ला में अब भी लकड़ी के खंभे के सहारे ही बिजली व्यवस्था बहाल है.

विज्ञापन

फोटो : 8 चांद 3 : बांस के सहारे खिंचे गये करंट प्रवाहित तार. प्रतिनिधि चंदवा. चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत इको पार्क (कुसुमटोली) मोहल्ला में अब भी लकड़ी के खंभे के सहारे ही बिजली व्यवस्था बहाल है. इको पार्क मोहल्ला में रहनेवाले लोग इस व्यवस्था से परेशान हो रहे है. इस संबंध में स्थानीय लोगोें ने बताया कि मोहल्ला में करीब 14-15 घर है. विद्युत विभाग की ओर से तार लाने के लिए अब तक खंभा की व्यवस्था नहीं की गई है. लोगों की माने तो इसके लिए उन लोगों ने विभाग के कार्यालय में पहले आवेदन भी दिया है. खंभा नहीं लगने के बाद मजबूरन लोगों ने लकड़ी का खंभा व बस की मदद से किसी प्रकार विद्युत प्रवाहित तार खींचकर मोहल्ले तक लाया है. तब जाकर लोग बिजली जला रहे है. ग्रामीणों की मानें, तो हर माह वे विद्युत विपत्र भी जमा कर रहे है. बावजूद उन्हें विभाग की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है. जरा ही आंधी-पानी में लकड़ी का खंभा टूटने व तार गिरने का भय बना रहता है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों प्रखंड मुख्यालय में कवर केबलिंग का काम शुरू है. उक्त मोहल्ला में भी खंभे लगाकर कवर केबलिंग करने की मांग ग्रामीणों ने विभाग व कार्यकारी एजेंसी से की है. इस संबंध में केबलिंग का कार्य करा रहे कंपनी के स्थानीय इंचार्ज से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गयी, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola