पर्यटन को पंख लगाने की कवायद, कंटेंट क्रिएटर्स ने प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
पर्यटन को पंख लगाने की कवायद, कंटेंट क्रिएटर्स ने प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

पर्यटन को पंख लगाने की कवायद, कंटेंट क्रिएटर्स ने प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

विज्ञापन

लातेहार ़ झारखंड के सिमडेगा जिले की पर्यटन क्षमता को वैश्विक पटल पर ले जाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गयी है. इस मुहिम में लातेहार टूरिज्म (रजि) की भूमिका अहम रही है. कोलकाता के कंटेंट क्रिएटर्स अभिव्रत भक्त और आहाना डे भक्त ने सिमडेगा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर एक शानदार वीडियो ब्लॉग तैयार किया है. उपायुक्त ने कहा, असीम हैं संभावनाएं : इस दौरान कंटेंट क्रिएटर्स ने सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. उपायुक्त ने कहा कि सिमडेगा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और इन्हें धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि रामरेखा धाम, केलाघाघ जलप्रपात और दनगदी जैसे स्थल प्राकृतिक सुंदरता व आध्यात्मिक शांति का अनूठा संगम हैं. इन स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क, ठहराव, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य तेज कर दिये गये हैं. इन स्थलों की सुंदरता को किया कैद : भ्रमण के दौरान कंटेंट क्रिएटर्स ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को अपने कैमरे में कैद किया. इनमें मुख्य रूप से सातवीं शताब्दी का सूर्य मंदिर, भैरव बाबा पहाड़ी, रामरेखा धाम, दनगदी जलप्रपात, बसतपुर और प्रसिद्ध केलाघाघ जलप्रपात शामिल हैं. इन स्थानों के शांत वातावरण और धार्मिक आस्था को डिजिटल माध्यम से पिरोया गया है. उनके द्वारा तैयार ब्लॉग यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किये जायेंगे, ताकि देश-विदेश के सैलानी सिमडेगा की ओर आकर्षित हो सकें. स्थानीय युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : लातेहार टूरिज्म के गोविंद पाठक ने कहा कि लातेहार और सिमडेगा का क्षेत्र प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है. डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये प्रचार-प्रसार होने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे. संयुक्त प्रयासों से क्षेत्रीय पर्यटन को नयी दिशा दी जा रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola