असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : एसपी

Updated:
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : एसपी

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा : एसपी

विज्ञापन

चंदवा़ रावण दहन समिति के बैनर तले स्थानीय खेल स्टेडियम में शुक्रवार की शाम रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसपी कुमार गौरव अपने परिवार के साथ इसमें शामिल हुए. समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने चुनरी ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया. ग्रीन फील्ड स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से की. विद्यार्थियों ने रामायण की संक्षिप्त झांकी पेश की. सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. इसके बाद समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेंद्र प्रसाद साहू व राजकुमार साहू ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले का दहन किया. इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा. पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. हमें भीतर के रावन को मारना चाहिए. सत्य के मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे और एकता का संदेश फैलायें. अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से सामाजिक सौहार्द और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक रहा है. कार्यक्रम में अतिथि एसडीपीओ अरविंद कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, प्रह्लाद मोटर्स के आनंद वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. संचालन रविराज व मनीष चांदो कर रहे थे. मौके पर दीपक निषाद, धनेश प्रसाद, अंकित कुमार, अरुण प्रसाद, मोनी गुप्ता, राजेंद्र यादव, शिकेश्वर यादव, अनु साहू, रंजन सिंह, सचिन कुमार, कुणाल खत्री, दारा सिंह, अक्षय कुमार सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola