गारू में दशहरा पर्व धूमधाम से संपन्न

Updated:
विज्ञापन
गारू में दशहरा पर्व धूमधाम से संपन्न

गारू में दशहरा पर्व धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन

गारू. प्रखंड में दशहरा पर्व गुरुवार को संपन्न को गया. इस मौके प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गा सप्तशती पाठ और पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को वैदिक रीति से हवन हुआ़ इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी. नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का कोयल नदी में विसर्जन किया. प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप धाम तथा बाजार के दुर्गा बाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ. इससे पूर्व महानवमी के अवसर पर देवी मंडप धाम में नौ कुंआरी कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर संतोष प्रसाद ने भंडारा का आयोजन किया. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मुख्यालय के देवी मंडप धाम में जय मां भवानी संघ तथा बाजार में युवा शक्ति संघ द्वारा स्थापित प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया. विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये थे. मौके पर सीओ दिनेश मिश्रा, थाना प्रभारी शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन के लिए काफी सक्रिय रहे. प्रखंड के बारेसाढ, कोटाम, कबरी में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा संपन्न

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ, झाबर, बालू, मुरपा, सेरेगड़ा, समेत कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तथावं आदर्श नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा दुर्गा मंडप, बाजारताड़, मस्जिद होते हुए बालूमाथ छठ तालाब पहुंची. यहां मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इससे पूर्व पंडित अमरनाथ मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करायी गयी. जुलूस में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे. दुर्गा मंडप परिसर में महिलाओं ने सिंदूर खेला. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, कृष्ण यादव, रवि रजक, अशोक साहू, विनोद कुमार, अखिलेश भोगता, लाल देव गंझू, गुड्डू कुमार, जितेंद्र कुमार, बबलू चौरसिया, सोनू सिंह, शैलेश सिह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola