ePaper

लातेहार जिला को मिला टॉप परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार

Updated at : 17 Oct 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार जिला को मिला टॉप परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार

लातेहार जिला को मिला टॉप परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार

विज्ञापन

लातेहार. नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में लातेहार जिले को टॉप परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट के रूप में सम्मानित किया गया. यह सम्मान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य एवं जनजातीय सशक्तीकरण के क्षेत्र में किये गए नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया. इस अवसर पर देशभर के राज्यों और जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह पुरस्कार लातेहार जिले द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में प्राप्त उत्कृष्ट उपलब्धियों की मान्यता के रूप में दिया गया है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने इस सम्मान को लातेहार जिले के प्रत्येक पदाधिकारी, कर्मी और आमजन की मेहनत का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लातेहार के जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी और टीमवर्क की मिसाल है. हमारा लक्ष्य यही रहेगा कि हर जनजातीय ग्राम विकसित भारत की परिकल्पना का सशक्त केंद्र बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola