ePaper

जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कृतसंकल्प

Updated at : 28 Sep 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कृतसंकल्प

जिला प्रशासन दुर्गा पूजा में शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कृतसंकल्प

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया. इसके तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण किया गया. इस क्रम में एसडीओ ने रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में संदिग्ध दुकानों पर छापामारी की गयी. जहां से अवैध शराब बरामद किया गया. बरामद शराब को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट किया गया. इस दौरान एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कृतसंकल्प है. अवैध शराब की बिक्री एवं खपत न केवल सामाजिक बुराई है, बल्कि त्योहार की पवित्रता एवं शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न करती है. उन्होंने दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से शराब की बिक्री करता पाया गया तो उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति में अवैध शराब के कारोबार और उसके सेवन को बर्दाश्त नहीं करेगा. उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी के नेतृत्व में लातेहार थाना क्षेत्र के मुरूप एवं बेसरा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola