सीएचसी की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर मंथन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सीएचसी की व्यवस्था सुदृढ़ करने पर मंथन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित सभागार में शनिवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की.

विज्ञापन

चंदवा.स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित सभागार में शनिवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की. बैठक में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी व खामियों पर चर्चा की गयी. बीडीओ ने सभी चिकित्सकों व कर्मियों से अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा के साथ करने की बात कही. बीडीओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी से समय-समय पर एएनएम के साथ बैठक करने, प्रसव के दौरान लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. बैठक में सीएचसी प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस में चालक की कमी, अस्पताल में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी. बीडीओ ने इन मामले पर विभागीय अधिकारियों को पत्राचार करने की बात कही. बैठक में उप-प्रमुख अश्विनी मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय दुबे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र साहू, डॉ तरुण जोश लकड़ा, शिक्षा विभाग प्रतीक सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola