होलंग जाने वालेे मुख्य पथ को ठीक कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
होलंग जाने वालेे मुख्य पथ को ठीक कराने की मांग

होलंग जाने वालेे मुख्य पथ को ठीक कराने की मांग

विज्ञापन

बालूमाथ़ पिछले दिनों हुए जोरदार बारिश के बाद होलंग गांव की लाइफलाइन बांड़ीबांध जलस्तर बढ़ने के बाद टूट गया. इसके टूटने के स्थानीय किसानों को काफी नुकसान हुआ है. कई किसानों का तैयार बीड़ा बह गया, तो कई किसानों के खेत में रेत भर गयी. इतना ही नहीं बांड़ीबांध के उपर से होलंग जाने का मुख्य पथ बना था. बांध टूटने से उक्त पथ भी बह गया. सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन की पहल पर क्षतिग्रस्त स्थल पर बैरिकेडिंग कर रास्ते से लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गया है. उक्त रास्ता बहने के बाद प्रखंड के होलंग के अलावे कीता, लक्षीपुर, बड़का होलंग गांव के लोग प्रभावित है. प्रखंड मुख्यालय व स्कूल आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा. विद्यालय जानेवाले बच्चे पगडंडी का सहारा लेकर स्कूल जा रहे है. किसान नेता अयुब खान ने सोमवार को उक्त गांव का दौरा किया. स्कूली बच्चों की समस्या से अवगत हुए. कहा कि पगडंडी में कीचड़ का सामना कर बच्चे किसी प्रकार स्कूल जा रहे है. श्री खान ने जिला प्रशासन से तत्काल इस मार्ग को दुरूस्त कराने की गुहार लगायी है. दो बैल की चोरी महुआडांड़. थाना क्षेत्र के परहाटोली ग्राम निवासी बनरसी नगेसिया पिता स्व धोबी नागेसिया के घर से रविवार रात दो बैलों की चोरी चोरों ने कर ली. बैल की चोरी होने से किसान परिवार परेशान है. खेती का समय है और बैल की चोरी हो जाने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है. बनारसी नगेसिया ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola