सहायक अध्यापकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने की मांग

Updated:
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने की मांग

सहायक अध्यापकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने की मांग

विज्ञापन

तसवीर-19 लेट-4 मांग पत्र सौंपते शिक्षक

सहायक अध्यापकों ने विधायक को मांग पत्र सौंपा

प्रतिनिधि, लातेहार

झारखंड प्रदेश एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वन पर लातेहार जिला के सहायक अध्यापकों ने जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह व महासचिव अनूप कुमार के नेतृत्व में विधायक प्रकाश राम को संबोधित एक मांग पत्र विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह एवं लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह को सौंपा. इस मौके पर सहायक अध्यापकों ने विधायक श्री राम से बात की. विधायक ने सहायक अध्यापकों की मांगो को जायज बताते हुए विधानसभा में प्रमुखता से रखने की बात कही. जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह को भी पारा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. मांग पत्र में सहायक अध्यापकों को समान कार्य के बदले समान वेतन देने, आंदोलन के क्रम में दर्ज मुकदमों को वापस लेने, दिवगंत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा का लाभ देने एवं 28 अगस्त 2024 को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ सरकार का जो लिखित समझौता हुआ था, उसे लागू करने, सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने एवं 1700 सहायक अध्यापकों की कार्यमुक्ति आदेश को वापस लेने की मांग की गयी है. मौके पर सहायक अध्यापक लाल आशीष नाथ शाहदेव, अभिनय कुमार मिश्र, पवन कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, नंद किशोर यादव, निर्मल सिंह यादव, उषा बेक, हरिशंकर यादव, दिनेश कुमार ठाकुर समेत अन्य कई सहायक अध्यापक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola