महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन का निर्णय

जिला मुख्यालय के रवि होटल मे झारखंड आंदोलन कारी मंच की बैठक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई.
लातेहार. जिला मुख्यालय के रवि होटल मे झारखंड आंदोलन कारी मंच की बैठक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से चतरा लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है. श्री सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलन कारियों के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कई कार्य किये हैं. श्री सिंह ने आगे कहा है कि चुनाव में मंच के द्वारा आगामी बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. मौके पर विश्वनाथ प्रसाद, रविशंकर रंजन, दीपक पांडेय, ऋषि कुमार पांडेय, श्याम सुंदर पासवान, राजीव कुमार भास्कर, अर्जुन राम, राधिका पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




