सरकारी गाइडलाइन के तहत पूजा मनाने क निर्णय

Published by : DEEPAK Updated At : 26 Sep 2025 9:47 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर एक दर्जन से अधिक पूजा समिति ने बैठक की

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर एक दर्जन से अधिक पूजा समिति ने बैठक की

बेतला. दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बेतला क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक दुर्गा पूजा समिति के लोगों की बैठक सरइडीह शिव मंदिर परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता शिव मंदिर के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने की. इस दौरान दुर्गा पूजा को सरकारी गाइडलाइन के तहत मनाने करने में लिया गया. तय किया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह के शरारती तत्वों के मंसूबे को कामयाब होने नहीं दिया जायेगा. पूजा के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उपद्रवियों पर नजर रखी जायेगी. कमेटी के लोगों ने यह प्रस्ताव पारित किया कि प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय पर ही किया जायेगा. बैठक में बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार भी उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने प्रशासन से जगह-जगह पर पुलिस सुरक्षा की मांग की. पूजा कमेटी के लोगों ने पुलिस से यह मांग की कि जिस जगह पर विवाद होने का संभावना है उसे नजर पर विशेष चौकसी बरती जाये .वही निर्धारित समय पर प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने वालों को भी सख्त निर्देश दिया गया कि समय का अनुपालन जरूरी है .सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्णय लिया गया. यह बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे के बीच पूजा अर्चना की जायेगी .वहीं किसी भी तरह के गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी जायेगी. थाना प्रभारी ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.मौके पर मनोज मांझी ,विनोद यादव, विजय कुमार, जयप्रकाश रजक ,कुमरेश सिंह,राका भुइंया, जवाहिर सिंह, राजनाथ सिंह जोखन प्रसाद सहित कर लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola