लातेहार में करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, मुआवजे की मांग

Updated:
विज्ञापन

बेतला के केचकी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

लातेहार,बेतला. बेतला क्षेत्र के बरवाडीह थाना के केचकी पंचायत अंतर्गत केचकी गांव कुटी टोला में बिजली करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गयी. इस घटना के बाद से पीड़ित पशुपालक परिवार बेहद परेशान है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पशुपालक देवकुमार सिंह ने बताया कि उनकी गाय चरने के लिए बाहर जा रही थी. इसी बीच बहेरडांग बांध के पास वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गयी. तार में तेज करंट प्रवाहित होने के कारण गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

सिंचाई के लिए ले जाते हैं असुरक्षित तरीके से बिजली का तार

पशुपालक ने आगे बताया कि कुछ लोग खेती के पटवन (सिंचाई) के लिए असुरक्षित तरीके से बिजली का तार ले गये थे. इस लापरवाही के कारण तार जमीन पर ही पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौत हुई है.

इधर, स्थानीय वार्ड सदस्य ललिता देवी ने मामले की पुष्टि करते हुए इस घटना पर गहरा दुःख जताया है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से पीड़ित पशुपालक देवकुमार सिंह को अविलंब उचित मुआवजा भुगतान करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में भारी बारिश से नदियां उफान पर, जनजीवन प्रभावित


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola