झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया, कहा

Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 Feb 2026 5:16 PM

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

बरवाडीह. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर-पीतांबर की धरती पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में अधिकारी-पदाधिकारी संवैधानिक मूल्यों और मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसे आंदोलनकारी उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंडियों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और आंदोलनकारी आगे बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें. इससे पूर्व आंदोलनकारियों ने एक जुलूस निकाला जो नगर भ्रमण के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंच कर धरना कार्यक्रम में तब्दील हो गया. धरना-प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री काे संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ रेशमा रेखा मिंज को सौंपा है. ज्ञापन में आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, बाल-बच्चों के लिए रोजगार व नियोजन की शत-प्रतिशत गारंटी, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने तथा 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने की मांग शामिल है. इसके अलावा तीन जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने, उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सम्मान राशि सहित सभी सुविधाएं देने, बरवाडीह प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने, किसानों-मजदूरों की जमीन लूट पर रोक, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू करने समेत कई मांग शामिल है. कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनानाथ राम ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ गुप्ता ने किया. मौके पर विक्टर केरकेट्टा, विलंगाना किंडो, भारदुल भुइयां, प्रदीप सिन्हा, प्रमोद सोनी, गणेश रवि, प्रियंका सोनी,मूटकुमराम, ओम प्रकाश, सहित काफी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola