स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए

स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए

विज्ञापन

लातेहार ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा–2025 अभियान का समापन समारोह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इस मौके पर जिले के वरीय अधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधि, जल सहिया, क्लीन ग्रीन मिशन की दीदियों एवं अन्य कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा गांधी जी के स्वच्छता एवं अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान गांधी जी के स्वच्छता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हुआ है. समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से जिले में सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. उन्होंनेकहा कि स्वच्छता एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए. जिले का प्रत्येक नागरिक यदि प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता को लेकर अपना समय देता है तो लातेहार को पूर्णतः स्वच्छ एवं स्वस्थ जिला बनाया जा सकता है. डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने भी सभी से स्वच्छता को जन–आंदोलन के रूप में अपनाने का आह्वान किया. इस दौरान उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लातेहार द्वारा सम्मानित किया गया. इनमें जल सहिया सरिता देवी एवं राजकुमारी देवी, क्लीन ग्रीन लातेहार मिशन की नीलम देवी एवं मंजू कुजूर, नगर पंचायत, लातेहार के केशव भगत एवं संजय कुजूर का नाम शामिल है. सभी को शॉल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. इस मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जल सहिया, क्लीन ग्रीन मिशन की दीदियां , जनप्रतिनिधि एवं कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola