ePaper

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनायें : उपायुक्त

Updated at : 26 Jun 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनायें : उपायुक्त

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार मनायें : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि त्योहार को देखते हुए विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की आवश्यकता है. हमें विशेष एहतियात एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता है ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार को संपन्न कराया जा सके. उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने त्योहार के दौरान किसी शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश करने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व से तैयारी करने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं गश्ती करने का निर्देश दिया. जिला स्तर पर 24 घंटा कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर संपर्क किया जा सकता है. साथ ही साईबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर अथवा 112 पर संपर्क कर सूचना साझा कर सकते हैं. बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, निदेशक आइटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, एससी रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे व डीटीओ सुरेंद्र कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola