छोटे-बड़े सभी वाहनों की सघन जांच करें : डीसी

डीसी-एसपी ने किया चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण
चंदवा. आदर्श आचार संहिता के निमित जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर सोमवार की शाम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव चंदवा पहुंचे. टीम ने चुनाव को निष्पक्ष, कदाचार व भयमुक्त वातावरण कराने, धन, बल व मादक पदार्थ के उपयोग पर रोकथाम को लेकर एनएच-75 अंतर्गत मिशन स्कूल और देवनद वन विभाग चेकनाका के पास बनाये गये चेकिंग प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जांच दल में शामिल अधिकारियों व जवानों से सभी छोटे-बड़े वाहनों, बसों व खाली एंबुलेंस की सघन जांच करने का निर्देश दिया. निर्वाचन का कार्य काफी जवाबदेही पूर्ण कार्य है, इसलिए अधिकारी व कर्मी किसी प्रकार की कोताही न करतें. इस अवसर पर जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीएसओ रश्मि लकड़ा, गोविंद रत्नाकर, बीडीओ चंदन प्रसाद, मजिस्ट्रेट रितेश कुमार समेत कई अधिकारी व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










