वज्रपात की घटना में बैल की मौत
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत लाधुप पंचायत के दुधीमाटी गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद वज्रपात से एक बैल की मौत हो गयी.
विज्ञापन
चंदवा.प्रखंड अंतर्गत लाधुप पंचायत के दुधीमाटी गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद वज्रपात से एक बैल की मौत हो गयी. पशु मालिक इतवरिया देवी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घर के सामने मचान के समीप सभी जानवर बंधे थे. इसी दौरान बारिश शुर हुई और ठनका गिरा, जिससे एक बैल की मौत हो गयी. महिला ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. घटना की सूचना के बाद लाधुप पंसस बुधन गंझू पीड़ित परिवार से मिले. पंसस ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की कोशिश की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










