हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को रांची-चतरा मुख्य पथ पर मकईयाटांड़ ग्राम के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घर से चकला जाने के दौरान हुआ हादसा : मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के लवागड़ा निवासी तिवारी भुईयां (27 वर्ष) के रूप में की गयी है. वहीं, घायल युवक अनिल राम (20 वर्ष) भी उसी गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से चकला (चंदवा) की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मकईयाटांड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तिवारी भुईया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. दो दिनों में तीसरी मौत, आक्रोश : स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल राम को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ दयानंद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल अनिल ने बताया कि अज्ञात हाइवा धक्का मारकर मौके से फरार हो गया. बालूमाथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गौरतलब है कि प्रखंड में पिछले दो दिनों के भीतर यह तीसरी मौत है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola