मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन
मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन

मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन

विज्ञापन

लातेहार. प्रखंड के पूरना केडू गांव में लगभग 50 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि पूजन हुआ. इस मंदिर की नींव गांव के रामावतार मांझी ने रखी थी. उन्होंने अपने जीवनकाल में ठठेरा का काम करते हुए जो भी आय अर्जित की उसे मंदिर निर्माण में लगा दिया. मंदिर समिति के सचिव सुदर्शन पासवान ने बताया कि रामावतार मांझी का सपना अधूरा रह गया था. जिसे अब पूरा करने का बीड़ा ग्रामीणों ने उठाया है. इसी उद्देश्य से ग्रामीणों ने बैठक कर 51 सदस्यीय समिति का गठन किया. इसमें राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष, सुदर्शन पासवान सचिव तथा राधिका पासवान को कोषाध्यक्ष चुना गया. समिति ने निर्णय लिया कि लातेहार के ऊंचे स्थान पर ऐसा मंदिर बनाया जायेगा, जो दूर-दराज के गांवों से भी दिखेगा और श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा. भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान लखन पासवान सप्तनीक थे. मौके पर अनिल पासवान, गया पासवान, श्याम सुंदर पासवान, सीताराम पासवान, मोहन पासवान, वीरेंद्र पासवान, सुनील प्रसाद, छोटू, अमित पासवान, अजय पासवान, बैजनाथ पासवान, दिलीप पासवान, आनंद प्रसाद, चंदन पासवान, संबोधि यादव, आशीष, बिट्टू, संतोष, रोहित, श्रीकांत, रामधनी, मनु भुइयां समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. सवारी गाड़ी पलटने से तीन महिलाएं घायल बालूमाथ़ बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर तस्तबार ग्राम के समीप एक सवारी गाड़ी पलटने से उसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार पुनिया देवी पति पबुटन गंझु, अनिता देवी पति शिवनाथ भोक्ता व फुलवा देवी पति बरता भोक्ता (तीनों ग्राम भैसवारी, होलंग) अपने रिश्तेदार के घर चेटर (बालूमाथ) जा रहीं थीं. इसी दौरान तस्तबार ग्राम के समीप सड़क पर बने गड्ढे की वजह से सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें सभी घायल हो गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola