विजयादशमी के मौके पर भंडारे का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
विजयादशमी के मौके पर भंडारे का आयोजन

विजयादशमी के मौके पर भंडारे का आयोजन

विज्ञापन

चंदवा़ विजयादशमी के मौके पर दुर्गा मंडल बुध बाजार परिसर में बीज विक्रेता अन्नपूर्णा बीज भंडार व व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ चंदन प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, पूर्व सरपंच भुनेश्वर प्रसाद, समाजसेवी राजकुमार साहू एवं महेंद्र प्रसाद साहू समेत अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा शाम पांच बजे तक चला. चंदवा व आसपास के क्षेत्रों से आये कई श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. अन्नपूर्णा बीज भंडार के प्रोपराइटर अंकित कुमार व सह प्रोपराइटर मोनी गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. समाज की भलाई के लिए आगे बढ़ना ही जीवन का सच्चा उद्देश्य होना चाहिए. बीडीओ चंदन प्रसाद और भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने विजयादशमी के संदेश पर प्रकाश डाला. कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर छिपे लोभ, लालच, इर्ष्या और क्रोध जैसे रावण का दहन करने व एक आदर्श समाज की स्थापना की सीख देता है. कार्यक्रम में दुर्गा मंडल बुध बाजार के अध्यक्ष धनेश प्रसाद, अजय प्रसाद, रामनाथ गुप्ता, ओम साहू, संजय प्रजापति, प्रवीण अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, राजकुमार प्रसाद, डॉ अनिल, अमरदीप प्रसाद, कुणाल अग्रवाल, बिजेंद्र साव, मनोज अग्रवाल, लोकेश शर्मा, अखंड यादव, शिवम् कुमार उपाध्याय, अमृत कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola