ePaper

लातेहार और मनिका सीट के लिए सट्टा का बाजार गर्म

Updated at : 18 Nov 2024 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार और मनिका सीट के लिए सट्टा का बाजार गर्म

प्रत्याशियों की जीत-हार पर शहर से गांव तक बड़े पैमाने पर सट्टा का बाजार गर्म है.

विज्ञापन

लातेहार. विधानसभा के पहले चरण में जिले के दोनों विस सीट मनिका और लातेहार का चुनाव 13 नवंबर को संपन्न हो चुका है. चुनाव के साथ ही दोनों विधानसभा के कुल 20 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया है. 23 नवंबर को मतगणना के बाद दोनों विधानसभा का परिणाम सामने आ जायेगा. लातेहार विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम व भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के बीच इस बार कड़ी टक्कर है. इन दो प्रत्याशियों की जीत-हार पर शहर से गांव तक बड़े पैमाने पर सट्टा का बाजार गर्म है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चौक-चौराहों पर चर्चा का माहौल गर्म है. सूत्रो की मानें, तो सट्टा एक हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक लगाये गये हैं. सट्टेबाजी की चर्चा पूरे शहर में है. सट्टा लगानेवाले लोग 23 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चर्चा तो यह भी है कि कई जगह सट्टा की राशि जमा करा ली गयी है, ताकि हार-जीत के बाद रुपये लेन-देन में कोई पीछे नहीं हटे. सट्टा लगानेवाले लोग रुपये भी बढ़ाने का प्रलोभन दे रहे हैं और राशि दोगनी करने का लालच दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola