ePaper

कल से बंद हो जायेगा बेतला नेशनल पार्क, पर्यटकों को नहीं मिलेगी पार्क में एंट्री

Updated at : 30 Jun 2025 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
Betla National park Closed

Betla National park Closed

Betla National Park: लातेहार जिले में स्थित बेतला नेशनल पार्क कल 1 जुलाई से बंद हो जायेगा. कल से 3 महीने तक बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी. इस दौरान पार्क का रख-रखाव करने और वन्य जीवों का ख्याल रखने वाले कर्मियों को ही केवल पार्क में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी.

विज्ञापन

Betla National Park: लातेहार जिले में स्थित बेतला नेशनल पार्क कल 1 जुलाई से बंद हो जायेगा. कल से 3 महीने तक बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी. 30 सितंबर के बाद वापस पार्क पर्यटकों के लिए खोला जायेगा. पीटीआर प्रबंधन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है.

इस वजह से बंद हो रहा पार्क

मालूम हो मानसून का समय वन्य जीवों के लिए प्रजनन काल होता है. मानसून के दौरान, बारिश और नमी के कारण भोजन और पानी की उपलब्धता बढ़ जाती है, जिससे वन्यजीवों को प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है. इसके मद्देनजर मानसून के दौरान पार्क में वन्य जीवों को शांति और सुरक्षा देने के लिए पार्क में पर्यटकों के आवागमन पर पाबंदी लगायी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

केवल कर्मियों को मिलेगा पार्क में प्रवेश

इस दौरान पार्क का रख-रखाव करने और वन्य जीवों का ख्याल रखने वाले कर्मियों को ही केवल पार्क में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी. 3 माह तक पार्क में अन्य किसी का भी प्रवेश वर्जित रहेगा. हालांकि 3 माह के बाद पर्यटकों को सामान्य रूप से पार्क में प्रवेश मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

भारी बारिश के बीच जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल

हूल दिवस कार्यक्रम से पहले भोगनाडीह में बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

सावधान! रांची समेत इन 6 जिलों में 1-2 घंटे के भीतर होने वाली है भारी बारिश, IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola